🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एयर इंडिया में होगा राजधानी एक्सप्रेस के एसी-2 जितना किराया! लेकिन केवल घरेलू मार्गों पर

👤
Admin
👁 18024 व्यूज
📍 1
एयर इंडिया में होगा राजधानी एक्सप्रेस के एसी-2 जितना किराया! लेकिन केवल घरेलू मार्गों पर
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने अपनी प्रमुख घरेलू मार्गों पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों में किराया घटाकर राजधानी रेलगाड़ियों के एसी 2 टायर के किरायों के बराबर लाने का फैसला किया है। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य ज्यादा यात्रियों को आकर्षित करना है।

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने कहा कि इसका उद्देश्य आखिरी बची सीटों को भरने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को आखिरी क्षणों में आसमान छूते किरायों की समस्या से बचाना है।

इस निर्णय के तहत एयर इंडिया के दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु मार्गों पर उड़ानों के प्रस्थान के चार घंटे पहले किराया कम किया जाएगा। दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में एसी 2 का किराया 2870 रुपये, जबकि दिल्ली-चेन्नई का किराया 3905 रुपये है।

इसी तरह दिल्ली से कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु राजधानी का किराया क्रमश: 2890 रुपये व 4095 रुपये है। लोहानी ने कहा कि इस समय एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में 74 प्रतिशत सीटें भरी रहती हैं। प्रमुख मार्गों पर यह आंकड़ा लगभग 80 प्रतिशत तक रहता है।

Tags :