🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'कांग्रेस का अन्याय देश कभी...,' विपक्ष पर भड़के सीएम डॉ. मोहन, देखें अनोखे अंदाज के Photos

👤
prativad
👁 760 व्यूज
📍 भोपाल
'कांग्रेस का अन्याय देश कभी...,' विपक्ष पर भड़के सीएम डॉ. मोहन, देखें अनोखे अंदाज के Photos
जल गंगा संवर्धन से बदल रही जल स्रोतों की तस्वीर
किसान कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

26 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अप्रैल को एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। वे अचानक राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' तो सुनी ही, साथ ही वहां मौजूद आम जनता से संवाद भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर लोग भी उत्साह से भर गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे साल जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। सरकार के बेहतर कार्यों से तस्वीर बदल रही है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों को नया जीवन मिल रहा है। इस दिशा में मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

किसान हितैषी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से गेहूं के साथ ही चना और मसूर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के षडयंत्र के कारण यह सफल नहीं हो सका। प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और नई चेतना का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शुद्ध गैर राजनीतिक बातों के साथ देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम करते हैं।

माफी मांगे कांग्रेस
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा। बहनों को उनका हक दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पांच पीढ़ियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ नकारात्मक रवैया अपनाती आ रही हैं।

जनता से साझा किए विचार
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रेस्टॉरेंट में ही युवाओं से आत्मीय संवाद किया। उनके साथ स्वल्पाहार कर नारी शक्ति वंदन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा, आजीविका, समान वेतन और इन्हें स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
Tags :