🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूल में गुणवत्ता सुधार के लिये प्रतिभा-पर्व

👤
प्रतिवाद
👁 18407 व्यूज
📍 Bhopal
सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूल में गुणवत्ता सुधार के लिये प्रतिभा-पर्व
10 जनवरी 2017, प्रदेश के सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभा-पर्व 18 से 20 जनवरी तक मनाया जायेगा। प्रतिभा-पर्व के दौरान स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की स्थिति और बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन के बाद इसमें सुधार के सामूहिक प्रयास किये जायेंगे।



प्रतिभा-पर्व में शालेय व्यवस्था, शैक्षिक मूल्यांकन और बालसभा का आयोजन एवं बच्चों को सम्मानित किया जाना जैसे बिन्दु तय किये गये हैं। प्रतिभा-पर्व के पहले और दूसरे दिन बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जायेगा। तीसरे दिन बालसभा को आनंद उत्सव के रूप में आयोजित किया जायेगा। बालसभा का संचालन शाला में गठित बाल-केबिनेट करेगी। इस दिन जन-प्रतिनिधियों और पालकों को आमंत्रित किया जायेगा। बच्चों के पालक बालसभा की गतिविधियों को देखेंगे और कक्षा के शिक्षक से बातचीत कर बच्चों के रिजल्ट साझा किये जायेंगे। जिला कलेक्टर्स से कहा गया है कि वे नियुक्त सत्यापन अधिकारी द्वारा 24 जनवरी तक प्रत्येक शाला का सत्यापन आवश्यक रूप से करवायें।



खराब परीक्षा परिणाम वाले शैक्षणिक स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस



आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने प्रदेश में कक्षा-10 और 12 की उन शालाओं के प्राचार्य और शैक्षणिक स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिन शालाओं का परीक्षा परिणाम 35 प्रतिशत से कम रहा है। इनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने की अनुशंसा की गयी है। कार्यालय ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा-10 और 12 के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिये प्राचार्यों से अभी से तैयारी करने को कहा है। इसके लिये विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएँ लगाये जाने के लिये भी कहा गया है।



Tags :