🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सरकार ने खड़ी की सरकारी वकीलों की फौज

👤
प्रतिवाद
👁 18654 व्यूज
📍 Bhopal
सरकार ने खड़ी की सरकारी वकीलों की फौज
न्यायालयीन मामलों में सरकार का पक्ष मजबूत रहे तथा बार-बार कोर्ट की अवमानना का सामना न करना पड़े इसके लिये राज्य सरकार ने सरकारी वकीलों की फौज खड़ी कर दी है। जहां पहले सरकारी वकीलों के लोक अभियोजन संचालनालय में कुल 406 पद हुआ करते थे वहां अब इन्हें बढ़ाकर 1148 कर दिया है तथा इसमें 742 पद बढ़ाये गये हैं। यह बढ़ौत्तरी 25 साल बाद की गई है।



ज्ञातव्य है कि पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों में शासन की ओर से सरकारी वकील कोर्ट में पैरवी करते हैं। इन सरकारी वकीलों के लिये पहले पुलिस मुख्यालय के तहत अभियोजन संवर्ग आता था परन्तु वर्ष 1987 में इसे पुलिस मुख्यालय से अलग कर स्वतंत्र लोक अभियोजन संचालनालय के रुप में गठित कर दिया गया। इस संचालनालय के लिये वर्ष 1991 में पहली बार मप्र लोक अभियोजन राजपत्रित सेवा भर्ती नियम बनाये गये। इन भर्ती नियमों में संयुक्त संचालक का एक, उप संचालक के 17, जिला/अतिरिक्त/सहायक लोक अभियोजक के 58 तथा सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों के 330 पद स्वीकृत किये गये थे। लेकिन इतने सालों में नये न्यायालय बनने एवं पुलिस थानों के प्रकरण बढऩे पर सरकार की और से पैरवी करने के लिये सरकारी वकीलों की संख्या कम पड़ रही थी। इसीलिये अब इन पदों में काफी वृध्दि कर दी गई है।



राज्य सरकार ने पच्चीस साल पुराने भर्ती नियमों में संशोधन कर अब प्रथम श्रेणी के संयुक्त संचालक पद के दो, प्रथम श्रेणी के ही उप संचालक पद के 80, द्वितीय श्रेणी के जिला/अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी पद के 156 तथा द्वितीय श्रेणी के ही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी/सहायक संचालक पद के 910 पद स्वीकृत कर दिये हैं तथा इस वर्ग के सभी पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे तथा उक्त शेष तीन संवर्ग के पद पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे। इस प्रकार पहले जहां कुल 406 पद थे वहां अब 1148 पद हो गये हैं तथा इनमें कुल 742 पदों की वृध्दि की गई है।







- डा.नवीन जोशी



Tags :