🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विवि और कालेजों को मिलेंगे कम्युनिटी रेडियो लायसेंस

👤
प्रतिवाद
👁 17905 व्यूज
📍 Bhopal
विवि और कालेजों को मिलेंगे कम्युनिटी रेडियो लायसेंस
11 जनवरी 2017, प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं सरकारी व गैर सरकारी कालेजों को कम्युनिटी रेडियो लायसेंस मिलेंगे। इसके लिये केंद्र सरकार ने विशेष छूट प्रदान की है। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कालेजों के प्राचार्यों से प्रस्ताव मंगाये हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी समुदाय को शैक्षणिक गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।



दरअसल केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में मप्र सरकार को अवगत कराया था कि देश में संचार के क्षेत्र में पर्याप्त प्रगति के बाद भी अधिकांश ग्रामीण एवं अध्र्द शहरी क्षेत्रों में संचार साधनों की कमी है। कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से दस से पन्द्रह किलोमीटर के व्यास में नो प्राफिट के आधार पर इसका लाभ वंचित विद्यार्थियों को उनकी स्थानीय भाषा में दिया जा सकता है। मप्र में ऐसे 29 जिले हैं जिनमें रेडिये लायसेंस की जरुरत है तथा प्रदेश के हर जिले में दो से तीन कम्युनिटी रेडियो होने चाहिये। शैक्षणिक संस्थाओं को कम्युनिटी रेडियो लायसेंस देने हेतु विशेष छूट है। देश में इस समय कुल 109 शैक्षणिक संस्थाओं में ही कम्युनिटी रेडियो हैं जिनमें से मप्र में मात्र 6 कम्युनिटी रेडियो ही हैं।







- डॉ नवीन जोशी
Tags :