🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

फिल्म रिलीज़ से पहले ‘Vvan’ की दुनिया का विस्तार, मेकर्स ने लॉन्च की कॉमिक बुक

👤
prativad
👁 761 व्यूज
📍 भोपाल
फिल्म रिलीज़ से पहले ‘Vvan’ की दुनिया का विस्तार, मेकर्स ने लॉन्च की कॉमिक बुक
10 मई 2026। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर आगामी फिल्म ‘Vvan - Force of the Forest’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने मुंबई कॉिक कॉन में ‘The Legend of Vvan’ नामक कॉमिक बुक लॉन्च की, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस खास मौके पर फिल्म के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, प्रोड्यूसर एकता आर कपूर और अरुणाभ कुमार भी मौजूद रहे।

यह कॉमिक बुक फिल्म की रहस्यमयी लोककथाओं और जंगल आधारित दुनिया को और गहराई से पेश करती है। मेकर्स का मानना है कि इससे दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके किरदारों को पहले से बेहतर समझने का मौका मिलेगा। फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हॉरर, कॉमेडी और लोककथा का अनोखा मिश्रण

‘Vvan’ को साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और लोक-थ्रिलर का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया को इस फिल्म में बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया जा रहा है। फिल्म की शुरुआती झलकियां पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं।

फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने TVF मोशन पिक्चर्स के सहयोग से किया है। यह प्रोजेक्ट कंटेंट जगत की दो बड़ी कंपनियों, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अरुणाभ कुमार के TVF (The Viral Fever) के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग माना जा रहा है। खास बात यह भी है कि फीचर फिल्मों की दुनिया में TVF का यह पहला बड़ा कदम है।

दमदार स्टारकास्ट और अनुभवी टीम

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘Vvan’ की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म के डीओपी और विजुअल डायरेक्टर मनु आनंद हैं। वहीं शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी इसके निर्माता हैं।

लोककथा और रहस्य से भरी यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है।
Tags :