🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

तेजस' का सफर होगा Most Entertaining, मिलेगी वाई-फाई और कॉफी मशीन की सुविधा

👤
Admin
👁 19279 व्यूज
📍 1
तेजस' का सफर होगा Most Entertaining, मिलेगी वाई-फाई और कॉफी मशीन की सुविधा
भारतीय रेलवे ने 'तेजस' ट्रेनों में यात्रा को आनंददायक बनाने का फैसला लिया है। तेजस ट्रेनों के कोचों को हाई टैक्नोलॉजी वाली एंटरटेनमैंट यूनिटों, वाई-फाई सुविधा और ब्रेल डिस्प्ले और कॉफी मशीन से लैस करते हुए तैयार किया जा रहा है, ताकि इसके यात्रियों को सफर को दौरान पूरा आनंद मिल सके। सूत्रों के अनुसार पहली तेजस ट्रेन दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर चलने की संभावना है। रेलवे की कोशिश है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हो।

एल.एच.बी. फ्रेम पर निर्मित यह फुल एसी ट्रेन न सिर्फ शताब्दी से ज्यादा तेज रफ्तार से चलेगी बल्कि अधिक आरामदेह और सुसज्जित भी होगी। करीब 130 किलोमीटर की रफ्तार वाली तेजस दिल्ली से मुंबई की दूरी को 10 घंटे में पूरा करेगी। तेजस के डिब्बे सुनहरे रंग के होंगे। वहीं, इसी साल आने वाली हमसफर के डिब्बों पर धरती और आकाश के रंगों वाली विनाइल शीट लगी होगी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यह आम आदमी का वाहन है।तेजस के डिब्बों को जहां निखारा जाएगा वहीं साथ ही 22 नए फीचर भी लगाए जाएंगे। इन नए फीचर्स में हर यात्री के लिए मनोरंजन स्क्रीन और हैंड फोन सॉकेट के साथ-साथ सुरक्षा निर्देश देने वाले एल.ई.डी. बोर्ड भी शामिल होंगे।रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेजस, हमसफर, अंत्योदय और दीन दयालु के डिब्बों के डिजाइन फीचर तय किए जा चुके हैं। निर्माण इकाइयों को इसी के अनुरूप डिब्बों का निर्माण करने और उन्हें उपकरणों से लैस करने के निर्देश दिए गए हैं। तेजस के डिब्बों में एग्जिक्यूटिव क्लास और चेयर कार होंगी, जबकि हमसफर में थर्ड-एसी डिब्बे होंगे।

Tags :