🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, एसडीएम-नायब तहसीलदार-एसडीओ (पुलिस) तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी

👤
prativad
👁 764 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, एसडीएम-नायब तहसीलदार-एसडीओ (पुलिस) तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी
16 मई 2026। देवास जिले के पटाखा फैक्ट्री हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सक्सेना और शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है। जबकि, दीपा को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शासन की ओर से इनके निलंबन के आदेश भी जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट कहना है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संभागायुक्त के आदेश के मुताबिक, एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिडावद, तहसील टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती गई। इसके कारण यह घटना हुई। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता और कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि 14 मई को देवास की तहसील टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कुछ लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे ने समय-समय पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर उक्त फैक्ट्री के संचालन का निरीक्षण नहीं किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रेषित नहीं किया। यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीन आचरण है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

सीएम डॉ. यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
गौरतलब है कि, देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की थी। उन्होंने एक ओर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए थे, तो दूसरी ओर, हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए थे। उन्होंने कहा है कि इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags :