🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

यामी गौतम धर बनीं महिलाओं की हेल्थ अवेयरनेस की नई आवाज़

👤
prativad
👁 751 व्यूज
📍 भोपाल
यामी गौतम धर बनीं महिलाओं की हेल्थ अवेयरनेस की नई आवाज़
महिलाओं की हेल्थ केयर को नई ताकत देगा मुंबई का 'ऐम्बर विंग'
अब महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे मिलेगी एडवांस मेडिकल केयर

मुंबई 18 मई 2026। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच व निवारक देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्या हॉस्पिटल्स ने महिलाओं के लिए समर्पित अत्याधुनिक “ऐम्बर विंग” का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर अभिनेत्री यामी गौतम धर ने भी पहल से जुड़कर महिलाओं से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की।

55 अतिरिक्त बेड और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित यह नया विंग महिलाओं को कार्डियोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, कॉस्मेटिक और क्रिटिकल केयर जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसी के साथ अस्पताल ने ‘द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ’ पहल भी शुरू की, जिसका उद्देश्य महिलाओं में नियमित हेल्थ चेकअप और समय पर इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

यामी गौतम धर ने कहा, “महिलाएं हमेशा परिवार को पहले रखती हैं और अपनी सेहत पीछे छूट जाती है। समय पर जांच और निवारक देखभाल बेहद जरूरी है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पहल का हिस्सा हूं जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही है।” सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।”

(अनिल बेदाग)
Tags :