🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

निरंतर बढ़ती मांग के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित

👤
prativad
👁 440 व्यूज
📍 भोपाल
निरंतर बढ़ती मांग के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित
23 मई 2026। “राष्ट्र सेवा एवं जन सेवा” के संकल्प के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड — देशभर में पेट्रोल (एमएस), डीजल (एचएसडी) एवं एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु चौबीसों घंटे संचालन एवं लॉजिस्टिक्स समन्वय बनाए हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की मांग में तेज वृद्धि के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है।

हाल के समय में कृषि एवं कटाई गतिविधियों में वृद्धि के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त, अन्य आपूर्तिकर्ताओं की तुलना में कम कीमत होने के कारण खुदरा उपभोक्ताओं का सार्वजनिक क्षेत्र के रिटेल आउटलेट्स की ओर रुझान बढ़ा है, साथ ही संस्थागत एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा भी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स से खरीद में वृद्धि देखी गई है।

मई 2026 की अवधि में मध्य प्रदेश में एचएसडी (डीजल) रिटेल बिक्री में अधिकांश जिलों में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। राज्य के 22 जिलों में 25% से अधिक तथा 18 जिलों में 10% से 25% के बीच वृद्धि दर्ज हुई। सर्वाधिक वृद्धि निवाड़ी, नीमच, हरदा, उमरिया एवं रतलाम जिलों में दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त मंदसौर, देवास, बुरहानपुर, बड़वानी, छतरपुर एवं उज्जैन जैसे प्रमुख जिलों में भी डीजल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई, जो राज्य में असाधारण मांग को दर्शाती है।

इसके बावजूद, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां अपने विस्तृत नेटवर्क — जिसमें टर्मिनल, डिपो, पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट एवं रिटेल आउटलेट शामिल हैं — के माध्यम से बाजारों में निर्बाध आपूर्ति एवं समय पर पुनःपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। आपूर्ति दल, परिवहन नेटवर्क, टर्मिनल संचालन तथा चयनित रिटेल आउटलेट्स 24x7 कार्यरत हैं, जिससे उत्पादों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो रही है।

तेल उद्योग उपभोक्ताओं को आश्वस्त करना चाहता है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा निर्बाध एवं सुचारु आपूर्ति बनाए रखने हेतु राज्य प्रशासन के साथ सतत समन्वय में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां स्टॉक स्थिति की लगातार समीक्षा कर रही हैं तथा बढ़ी हुई मांग को प्रभावी रूप से पूरा करने हेतु लॉजिस्टिक्स एवं वितरण योजना पर करीबी समन्वय बनाए हुए हैं।

नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सामान्य खरीद व्यवहार बनाए रखें एवं अनावश्यक घबराहट में खरीदारी से बचें। साथ ही, ईंधन उपलब्धता संबंधी सही जानकारी हेतु केवल अधिकृत एजेंसियों एवं तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Tags :