🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा

👤
prativad
👁 802 व्यूज
📍 भोपाल
जियो का नया OTT पास: ₹200 में 15 OTT, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30GB डेटा
YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar समेत 15 OTT एक ही पैक में
28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा खूब सारा मनोरंजन और डेटा
MyJio ऐप, जियो वेबसाइट और रिचार्ज ऐप्स से OTT पास तुरंत एक्टिव कर सकेंगे ग्राहक

मुंबई, 27 मई 2026। अगर आप अलग-अलग OTT ऐप्स के लिए बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। पैक की वैद्यता 28 दिनों की होगी।

इस पैक में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Prime Video Mobile Edition शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus जैसे 12 अतिरिक्त OTT प्लेटफॉर्म को जियोटीवी के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक जियोटीवी पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे।

जियो के मुताबिक इसमें Star, Sony, Sun TV और Discovery जैसे नेटवर्क के कई मनोरंजन, फिल्म, स्पोर्ट्स और क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। इसके बाद ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या दूसरे रिचार्ज ऐप्स के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक यह पैक ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में मनोरंजन, लाइव टीवी और इंटरनेट डेटा की सुविधा चाहते हैं।
Tags :