🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने की तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

👤
prativad
👁 758 व्यूज
📍 भोपाल
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने की तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
5 जून 2026। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर 18 जुलाई 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

आयोग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने और सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
Tags :