🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

DAIMANTÉ ने पेश की ग्रीन लग्‍जरी ज्वैलरी, भारतीय हुनर और एआई के जादू का संगम

👤
prativad
👁 528 व्यूज
📍 भोपाल
DAIMANTÉ ने पेश की ग्रीन लग्‍जरी ज्वैलरी, भारतीय हुनर और एआई के जादू का संगम
पुणे 10 जून 2025। Caratix Jovella Pvt. Ltd. का नए जमाने का ज्वैलरी ब्रांड DAIMANTÉ भारतीय लग्‍जरी बाजार में एक बड़ी सोच के साथ उतरा है कंपनी का मानना है कि हीरों का भविष्य तकनीक, नैतिकता और बेहतरीन डिजाइन के मेल में निहित है. लिहाजा एआई की तकनीक से तराशी गई ग्रीन लग्‍जरी प्रोडक्‍ट को प्रस्तुत करने वाले ब्रांड के रूप में, DAIMANTÉ आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कारीगरी को एक साथ लाता है, ताकि हर आभूषण सिर्फ सजावट न रहे, बल्कि आधुनिक सोच और अटूट जज्‍बातों की एक खूबसूरत दास्तां बन जाए।

DAIMANTÉ का आगाज़ Talisman कलेक्शन से हो रहा है, जो पेंडेंट्स के खास कलेक्शन में सुरक्षा, शक्ति और सकारात्मक बदलाव के प्राचीन प्रतीकों से प्रेरित है। आज के आधुनिक दौर के लिए बनाया गया इसका हर एक आभूषण महज सजावट नहीं, बल्कि आपकी अपनी पहचान और निजी कहानी का हिस्सा है। 14-18K सोने और IGI-प्रमाणित लैबोरेटरी ग्रोन हीरों से जड़ा यह कलेक्शन रिस्पॉन्सिबल लक्जरी की दिशा में एक साहसी कदम है। 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, Talisman ने अब नई पीढ़ी के लिए जागरूक और डिजाइन-आधारित लग्‍जरी आभूषणों के द्वार खोल दिए हैं।

DAIMANTÉ ब्रांड की चमक का असली राज CVD तकनीक से निर्मित शुद्धतम Type II-A हीरे हैं, जो लैबोरेटरी ग्रोनहीरों में सबसे उत्कृष्ट माने जाते हैं।
DAIMANTÉ के संस्थापक और CEO सनी कुमार सिंह कहते हैं, “तकनीक का काम कल्पनाओं को पंख देना है, इंसानी हुनर को मिटाना नहीं.” AI हमें उन अकल्पनीय आकारों और डिजाइनों तक ले जाता है जहां सोचना भी मुश्किल था। मगर हर आभूषण की रूह आज भी हमारे कारीगरों के हाथों से ही निखरती है. हमारे लिए हीरों का भविष्य जमीन को और गहरा खोदने में नहीं, बल्कि लग्‍जरी के अधिक समझदार, स्वच्छ और जागरूक युग को तराशने में है।”

DAIMANTÉ में सभी हीरे लैबोरेटरी ग्रोन (प्रयोगशाला में निर्मित) हैं, जिन्हें शुद्ध सोने और पर्यावरण के अनुकूल (eco-conscious) पैकेजिंग के साथ पेश किया जाता है। यहां हर आभूषण IGI द्वारा प्रमाणित और BIS हॉलमार्किंग से लैस है। साथ ही, ग्राहकों के भरोसे के लिए ब्रांड ईजी एक्सचेंज और बायबैक का आश्वासन भी दिया जाता है। वर्तमान में, DAIMANTÉ एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा
है।
DAIMANTÉ के बारे में : DAIMANTÉ एक आधुनिक हाई-ज्वैलरी ब्रांड है, जो लैबोरेटरी ग्रोन हीरों, AI-प्रेरित नवाचार और नैतिक कारीगरी के माध्यम से लग्‍जरी की नई इबारत लिख रहा है। भविष्य की तकनीक और सदियों पुरानी परंपरा का संगम बनाते हुए यह ब्रांड आज की जागरूक पीढ़ी के लिए प्रमाणित आभूषणों की नई शृंखला पेश करता है। डिजाइन इन इंडिया के गर्व और मेड इन इंडिया की शुद्धता के साथ, DAIMANTÉ आज वैश्विक स्तर पर ग्रीन लग्‍जरी और इंटेलिजेंट डिज़ाइन के क्षेत्र में सबसे आगे खड़ा है।
Tags :