🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 दिनों में 1.62 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

👤
prativad
👁 520 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 5 दिनों में 1.62 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त
10 जून 2026। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाते हुए पिछले पांच दिनों में बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न जिलों में की गई छापामार कार्रवाइयों में पुलिस ने गांजा, स्मैक, एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, नशीले इंजेक्शन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों सहित करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त की है। इस दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

आगर मालवा में कंटेनर के गुप्त चैम्बर से मिला डोडाचूरा
कोतवाली थाना पुलिस ने एक कंटेनर में बनाए गए विशेष लोहे के गुप्त चैम्बर से 3 क्विंटल 21 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 71 लाख रुपये मूल्य का डोडाचूरा और कंटेनर जब्त किया गया।

शिवपुरी में स्मैक तस्करी का खुलासा
कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को स्मैक की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 62.28 ग्राम स्मैक, एक कार और मोबाइल फोन सहित लगभग 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

मंदसौर में तीन बड़ी कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार
मल्हारगढ़ पुलिस ने बोलेरो वाहन में बनाए गए गुप्त खानों से 173.38 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा। एक अन्य कार्रवाई में 400 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। वहीं शामगढ़ पुलिस ने हरियाणा और पंजाब के दो तस्करों से 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। तीनों मामलों में कुल 17.66 लाख रुपये मूल्य की मादक सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त की गई।

उज्जैन में अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 1 किलो 15 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में करीब 15 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त हुई।

एक अन्य कार्रवाई में बड़नगर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में कुल 16.29 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

जबलपुर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़
बेलबाग, अधारताल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 6600 नशीले इंजेक्शन, पांच मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 15 लाख रुपये बताया गया है।

रतलाम में बीड़ी के कार्टन में छिपाकर ले जाया जा रहा था डोडाचूरा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीड़ी के कार्टनों में छिपाकर ले जाए जा रहे 56.34 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत 2.81 लाख रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने कार सहित 100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 9.81 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त हुई।

गुना में पति-पत्नी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
मृगवास थाना पुलिस ने राजस्थान से स्मैक तस्करी कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर दंपति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51.10 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 6 लाख रुपये है।

वहीं राघौगढ़ पुलिस ने एक अन्य आरोपी से 10.4 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल बरामद कर करीब 2.04 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की। दोनों मामलों में कुल 8.04 लाख रुपये की जब्ती हुई।

कटनी, सागर और सीधी में भी कार्रवाई
कटनी पुलिस ने 11.06 ग्राम स्मैक के साथ एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर 1.10 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की।

सागर जिले की मोतीनगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर 16.45 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये है।

सीधी जिले में सेमरिया पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 658 ट्रामाडोल युक्त नशीली गोलियां जब्त कीं और संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं अमिलिया पुलिस ने 26 शीशी कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप और मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की।

पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग
मध्यप्रदेश पुलिस ने कहा है कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
Tags :