🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

5 महीने में 3.1 करोड़ डाउनलोड के पार पहुंचा नया आधार ऐप, 40 लाख लोगों ने अपडेट किया मोबाइल नंबर

👤
prativad
👁 701 व्यूज
📍 भोपाल
5 महीने में 3.1 करोड़ डाउनलोड के पार पहुंचा नया आधार ऐप, 40 लाख लोगों ने अपडेट किया मोबाइल नंबर
नई दिल्ली 23 जून 2026। देशभर में नए आधार ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में ऐप को 3.1 करोड़ (31 मिलियन) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह आंकड़ा लोगों के बीच इसकी बढ़ती उपयोगिता और भरोसे को दर्शाता है।

आधार ऐप के जरिए अब तक करीब 40 लाख लोगों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है, जबकि लगभग 8.5 लाख उपयोगकर्ताओं ने अपना पता (एड्रेस) अपडेट कराया है। ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग अपने स्मार्टफोन से ही आधार संबंधी कई सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

नया आधार ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी पहचान दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने का सुरक्षित और गोपनीयता-आधारित माध्यम प्रदान करता है। इसमें एक क्लिक पर बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक, फेस ऑथेंटिकेशन, प्रमाणीकरण इतिहास देखने और क्यूआर-कोड आधारित एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ता ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं और आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।

यह ऐप होटल चेक-इन, अस्पताल में भर्ती, विजिटर मैनेजमेंट, इवेंट एंट्री और गिग वर्कर्स व सर्विस पार्टनर्स की पहचान सत्यापन जैसी कई वास्तविक जीवन की जरूरतों में भी उपयोगी साबित हो रहा है।

नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और तेजी से देश के डिजिटल पहचान तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है।

नया आधार ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लोग इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

एंड्रॉइड: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN

आईओएस - https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
Tags :