🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम आयोजित होंगे

👤
prativad
👁 542 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में  मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम आयोजित होंगे
23 जून 2026। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशामुक्ति अभियान संचालित करने का अनुरोध प्रदेश के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर के कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया गया था। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं एवं विद्यार्थियों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएँ तथा नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर सामाजिक एवं शैक्षणिक चुनौती के रुप में उभर रही है। यह स्थिति न केवल उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है। उपरोक्त अनुरोध को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स की पहल के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों में नए छात्रों का नया शैक्षणिक सत्र मानसिक स्वास्थ्य की पढ़ाई के साथ शुरु करने के निर्देश दे दिये हैं। सभी कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू होने वाले प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को तनाव, मानसिक समस्याओं की पहचान और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में जागरुक किया जाएगा। डॉ. ए.के. द्विवेदी ने शासन के इस निर्णय के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
Tags :