🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगी सांची की बायोमैजिक दही, इन्दौर-नागपुर रूट पर आपूर्ति शुरू

👤
prativad
👁 867 व्यूज
📍 भोपाल
वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगी सांची की बायोमैजिक दही, इन्दौर-नागपुर रूट पर आपूर्ति शुरू
इन्दौर, 29 जून 2026। मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सहकारी ब्रांड सांची के दुग्ध उत्पाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी उपलब्ध होंगे। इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ (मर्या.) ने आज से इन्दौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में सांची की बायोमैजिक दही (Biomagic Curd) की आपूर्ति प्रारंभ कर दी है। यह उत्पाद वृंदावन फूड प्रोडक्ट के माध्यम से ट्रेन में यात्रियों को परोसा जाएगा।
संघ के अनुसार यह पहल केवल एक ट्रेन तक सीमित नहीं रहेगी। राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख यात्री ट्रेनों में भी सांची उत्पादों की आपूर्ति हेतु रेल प्रशासन के साथ बातचीत जारी है।

सांची मध्य प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों से सीधे दूध खरीदकर उत्पाद तैयार करता है और प्रदेश के नगरीय तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वितरण करता है। वर्तमान में प्रदेश के सभी सहकारी दुग्ध संघों का प्रबंधन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के हाथों में है।
इस अवसर पर इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि विपणन क्षेत्र में संघ के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सहकारी उत्पाद उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है और आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी सांची उत्पादों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
Tags :