🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

लाइफ ओके के शो चंद्रकांता के मुख्य किरदार के लिये चुनी गयीं कृतिका कामरा

👤
DD
👁 19786 व्यूज
📍 Bhopal
लाइफ ओके के शो चंद्रकांता के मुख्य किरदार के लिये चुनी गयीं कृतिका कामरा
छोटे परदे की विडम्बनाएं अजीब होती हैं। जहां दो निर्माता एकता कपूर और निखिल सिन्हा के बीच फैंटेसी शो चंद्रकाता बनाने को लेकर टकराव चल रहा था वहीं निखिल ने अपने प्रोजेक्ट के लिये मुख्य अभिनेत्री का नाम फाइनल कर लिया है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर की खोज कृतिका कामरा हैं।



लाइफ ओके पर निखिल सिन्हा के शो चंद्रकांता में चंद्रकांता के मुख्य किरदार के लिये कृतिका कामरा को चुना गया है।

कृतिका ने बताया, "मु-हजये कोई जानकारी नहीं थी कि दोनों निर्माता एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। मु-हजये तब पता चला जब मैंने इंटरनेट पर दोनों टीजर्स देखे। एकता ने मु-हजये यादगार किरदार दिये हैं और मु-हजये आज भी 'कितनी मोहब्बत है' की आरोही के रूप में पहचाना जाता है। यह चैनलों और प्रोडक्शन हाउस के बीच की प्रतिस्पर्द्धा हो सकती है लेकिन मेरे और एकता के बीच ऐसा कुछ नहीं है। हम दोस्त हैं और मु-हजये पूरा यकीन है कि वह मेरे लिये खुश होगी। ये भी बात है कि दो शोज होने से प्रतिस्पर्द्धा और दिलचस्पी

ब-सजय़ेगी। आखिरकार जो अच्छा होगा दर्शक उसे ही पसंद करेंगे। मैं तो चाहती हूं कि दोनों शोज अच्छा प्रदर्शन करें।"



किन वजहों से इस प्रोजेक्ट के लिये हामी भरी, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने इसके पहले कभी किसी कॉस्ट्यूम ड्रामा में काम नहीं किया था। मैंने बचपन में पहला वाला चंद्रकांता देखा था लेकिन नॉस्टेल्जिया ही इसे करने की वजह नहीं। मु-हजये पटकथा बेहद दिलचस्प लगी। मुख्य किरदार न सिर्फ एक खूबसूरत महिला है बल्कि एक योद्धा भी है जिसका एक मकसद भी है।"



करीब डे-सजय़ साल पहले आखिरी बार राजीव खंडेलवाल के साथ दिखायी दीं कृतिका ने अपने किरदार के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं। "मैं डिटॉक्स करा रही हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा वजन और त्वचा बिल्कुल सही हो और मैं स्वस्थ रहूं। लुक का यहां बहुत महत्व है और मैं राजकुमारी की तरह दिखना चाहती हूं," उन्हांंने कहा।



Tags :