🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

चार अफ्रीकी देशों के दौरे से लौटे पीएम मोदी, लेंगे कश्मीर की स्थिति का जायजा

👤
Admin
👁 18950 व्यूज
📍 1
चार अफ्रीकी देशों के दौरे से लौटे पीएम मोदी, लेंगे कश्मीर की स्थिति का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पूरी कर आज सुबह स्वदेश लौट आए हैं। वह आज सुबह 10 बजे कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे। पीएम ने कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के अलावा अन्य वरिष्ठ अफसरों की बैठक बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।इससे पहले गृह मंत्री ने पर्रिकर, जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कश्मीर की स्थिति का जायजा लिया। और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं के साथ फोन पर बात की और कश्मीर में पूर्व स्थिति बहाल करने पर चर्चा की। हांलाकि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि कश्मीर घाटी में जल्द ही शांति बहाल कर ली जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अफ्रीका दौरे पर गए डोभाल को दौरा बीच में ही छोड़कर सोमवार को स्वदेश लौटना पड़ा।
Tags :