🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बैठे बच्चों के साथ पैट्रोल-डीजल नहीं भरा सकेंगी स्कूल वाहन

👤
PDD
👁 17929 व्यूज
📍 Bhopal
बैठे बच्चों के साथ पैट्रोल-डीजल नहीं भरा सकेंगी स्कूल वाहन
19 जनवरी 2017, अब स्कूल वाहन बच्चों के बैठे रहने पर पैट्रोल-डीजल नहीं भरा सकेंगे। उन्हें खाली वाहन ही पैट्रोल-डीजल पम्प पर ले जाकर ईंधन भराना होगा। ये ताजा निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिये हैं।



निर्देशों में कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले में संचालित शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कूल/सीबीएसई/विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों को निर्देशित करें कि उनकर विद्यालय की स्कूल बसों में पैट्रोल पम्प पर ईंधन की आपूर्ति के समय स्कूल बस/वेन खाली हो अर्थात उसमें बच्चे न बैठे हों तथा बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें।



निर्देशों में यह भी कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये इन बसों में महिला कंडक्टर/परिचालक की भी व्यवस्था की जाये। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इन निर्देशों का पालन प्रतिवेदन भेजने के लिये कहा गया है। ये निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने तीन माह पूर्व एक बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिये थे परन्तु अधिकारियों ने अब जाकर इन पर अमल करते हुये सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उक्त प्रकार की व्यवस्था करने की हिदायत जारी की है। हांलाकि इन निर्देशों पर नियम बनाये जाने चाहिये थे और नियम का पालन न करने पर दण्ड की व्यवस्था की जानी चाहिये थी परन्तु अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया



- डॉ नवीन जोशी
Tags :