🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सोनी सब के 'दिल देके देखो' में प्रीत अकेले जायेगी हनीमून पर

👤
DD
👁 19829 व्यूज
📍 Bhopal
सोनी सब के 'दिल देके देखो' में प्रीत अकेले जायेगी हनीमून पर
सोनी सब के 'दिल देके देखो' की नई शादीशुदा जोड़ी राहुल (अभिषेक बजाज) और प्रीत को अपने परिवारों को खुश रखने की कोशिशों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



इन सारी परेशानियों से ब्रेक लेने के लिये प्रीत, हनीमून पर जाना चाहती है।

अन्य कपल्स की तरह प्रीत, राहुल को हनीमून प्लान करने पर जोर देती है। राहुल, जो प्रीत का दिल नहीं दुखाना चाहता है, वह दादाजी (कंवलजीत सिंह) की मदद लेता है। दोनों कश्मीर जाने का फैसला करते हैं। पूरे जोश के साथ राहुल और प्रीत इस सफर की तैयारियों में जुट जाते हैं। लेकिन, उसके पिता अटल (चैतन्य) की पूरे परिवार के लिये कुछ और ही योजना रहती है। वो उन्हें तीर्थ यात्रा पर ले जाने का फैसला करते हैं। प्रीत अपने फैसले से हटने से इनकार कर देती है और अकेले ही हनीमून पर जाना तय करती है। राहुल अब अटल और प्रीत के बीच फंस जाता है।



राहुल किसे चुनेगा? क्या प्रीत अकेले हनीमून पर चली जायेगी?

प्रीत का किरदार निभा रहीं अंजू जाधव, ने इस बारे में कहा, "प्रीत हनीमून पर जाने के बारे में सोचकर काफी खुश है। लेकिन उसका सपना टूट जाता है, जब अटल अपना फैसला सुनाते हैं कि वे लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। युवा होने और अपने भोलेपन के कारण प्रीत

इससे चिढ़ जाती है और गुस्से से भर जाती है। वह राहुल से कहती है कि यदि वह उसका साथ नहीं देगा, तो वह अकेले भी हनीमून जा सकती है। अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह होगा कि क्या वह अकेले हनीमून पर जायेगी?"



आगे क्या होगा जानने के लिये देखें, दिल देके देखो, सोमवार-शुक्रवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी सब पर!

Tags :