🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अल नीनो के कारण बदल सकते हैं मौसम के तेवर, आईएमडी ने जारी किया ताजा आकलन

👤
prativad
👁 698 व्यूज
📍 भोपाल
अल नीनो के कारण बदल सकते हैं मौसम के तेवर, आईएमडी ने जारी किया ताजा आकलन
नई दिल्ली 30 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति विकसित हो चुकी है। जून 2026 में यह कमजोर स्तर पर थी, जबकि जुलाई में इसकी तीव्रता बढ़कर मध्यम स्तर तक पहुंच गई है। विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच अल नीनो और मजबूत होकर "बहुत तीव्र" श्रेणी तक पहुंच सकता है।

आईएमडी ने स्पष्ट किया कि "सुपर एल नीनो" नाम से कोई आधिकारिक श्रेणी न तो विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और न ही भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। परिचालन स्तर पर अल नीनो की घटनाओं को भूमध्यरेखीय मध्य प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में असामान्य वृद्धि के आधार पर कमजोर, मध्यम, मजबूत और बहुत मजबूत श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है।

विभाग के अनुसार, वर्ष के अंतिम महीनों में अल नीनो के और अधिक मजबूत होने की संभावना है। हालांकि इसका भारतीय क्षेत्र और मानसून पर वास्तविक प्रभाव महासागर और वायुमंडल की संयुक्त परिस्थितियों पर निर्भर करेगा, क्योंकि अल नीनो मौसम को प्रभावित करने वाले कई कारकों में से केवल एक है।

आईएमडी ने बताया कि वह अल नीनो समेत सभी प्रमुख जलवायु संकेतकों की लगातार निगरानी कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को नियमित रूप से मौसमी, मासिक और विस्तारित अवधि के मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके अलावा, विभाग प्रतिदिन अगले सात दिनों के लिए प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान (Impact-Based Forecast) और जोखिम-आधारित चेतावनियां भी जारी करता है, ताकि आपदा प्रबंधन एजेंसियां और प्रशासन समय रहते आवश्यक तैयारियां कर सकें।

यह जानकारी पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
Tags :