🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रदेश के पुलिस बल में 6250 पदों की वृध्दि हुई....

👤
PDD
👁 18227 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश के पुलिस बल में 6250 पदों की वृध्दि हुई....
शिवराज सरकार ने प्रदेश के पुलिस बल में 6250 पदों की वृध्दि करने के तथा 12 नये थाने एवं 23 नई चौकियां खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं। 20 चौकियां ऐसी हैं जिनका थाने के रुप में उन्नयन किया गया है।



जारी आदेश के अनुसार, रीवा पुलिस जोन के सतना जिले में मैहर थाने के समीप नवीन देहात थाना तथा सिंगरौली जिले में बैढऩ थाने के पास नवीन नवानगर थाना स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार, शहडोल पुलिस जान में शहडोल जिले में ब्यौहारी थाने के समीप नवीन पपौध थाना, बुढ़ार थाने के पास खैरहा चौकी को थाने के रुप में उन्नयन, उमरिया जिले में पाली थानके समीप नवीन घुनघुटी चौकी, अनूपपुर जिले में करनपठार थाने के पास नवीन सरई चौकी, कोतवाली थाने के पास नवीन फुनगा चौकी, बिजुरी थाने की रामनगर चौकी का थाने के रुप में उन्नयन तथा डिण्डौरी जिले में डिण्डौरी थाने की मेहदवानी चौकी का थाने के रुप में उन्नयन मंजूर किया गया है।



इसके अलावा जबलपुर पुलिस जोन के जबलपुर जिले में बरगी थाने के समीप नवीन तिलवारा थाना, गढ़ा थाने के पास नवीन धनवंतरी नगर चौकी, पाटन थाने के पास नवीन नुनसर चौकी, केंट थाने की गौराबाजार चौकी का थाने के रुप में उन्नयन, छिन्दवाड़ा जिले में नरसिंहपुर थाने की रावनवाडा चौकी का थाने के रुप में उन्नयन स्वीकृत किया गया है।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :