🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

👤
prativad
👁 586 व्यूज
📍 भोपाल
खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे
बच्चों की दुनिया में पर्सनल केयर का नया चैप्टर

मुंबई 6 अगस्त 2026। बच्चों के लिए खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और वास्तविक दुनिया को समझने का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए KidZania India ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड केटी किड्स के साथ मिलकर KidZania Mumbai में केटी किड्स पर्सनल केयर स्टूडियो लॉन्च किया है।

यह नया रोल-प्ले अनुभव बच्चों को पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की दुनिया से परिचित कराएगा। यहां बच्चे डिस्प्ले स्टाइलिस्ट और इन्वेंटरी मैनेजर की भूमिका निभाते हुए प्रोडक्ट सैंपल तैयार करने, डिस्प्ले सजाने और इन्वेंटरी मैनेज करने जैसी गतिविधियों का अनुभव ले सकेंगे।

KidZania India के चीफ बिज़नेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “बच्चे दुनिया को सिर्फ देखकर नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनकर सीखते हैं। यह स्टूडियो उन्हें रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स के पीछे की पूरी यात्रा समझने का अवसर देता है।”
वहीं केटी किड्स के फाउंडर ध्रुव सयानी ने कहा, “हम चाहते थे कि बच्चे पर्सनल केयर को सिर्फ जानें नहीं, बल्कि उसके प्रति जिज्ञासु भी बनें। खेल-खेल में वे समझ सकते हैं कि किसी प्रोडक्ट के पीछे कितनी देखभाल और सोच होती है।”

(अनिल बेदाग)
Tags :