🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

क्लीनिक के संचालन हेतु एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य

👤
प्रतिवाद
👁 17892 व्यूज
📍 Bhopal
क्लीनिक के संचालन हेतु एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य
24 जनवरी 2017, क्लीनिक के संचालन हेतु एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है । पंजीयन नहीं कराने वालों के विरूद्ध अधिनियम के तहत उक्त धारा-3 के उल्लंधन करने पर अधिनियम-1973 की धारा-8 (क) (एक) तथा (दो) के अंतर्गत जुर्माने तथा 3 माह तक के कठोर कारावास का प्रावधान है। अपात्र एवं अंपजीकृत व्यक्तियों द्वारा ऐलोपैथी चिकित्सा पद्वति में चिकित्सा व्यवसाय करने पर म.प्र. मेडिकल काउन्सिल एक्ट 1987 धारा 24 के अंतर्गत 3 वर्ष तक के कठोर कारावास तथा 5 हजार रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। जिन संबंधित संस्थाओ द्वारा पंजीयन की कार्यवाही अभी तक संपन्न नहीं की गई हो, एमपी ऑनलाइन के माध्यम से सात दिवस के भीतर संपन्न करायें।



उपरोक्त प्रक्रिया हेतु विभागीय वेबसाइट http://www.health.mp.gov.in/ के Clinical License online टैब पर क्लिक करें या एम.पीऑनलाइन के माध्यम से नागरिक सेवाओं में जाकर "म.प्र.लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग" के आइकॉन पर क्लिक कर कियोस्क के माध्यम से अपना आवेदन दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते है।



Tags :