🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान: सीएम डॉ. यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

👤
prativad
👁 642 व्यूज
📍 भोपाल
राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान: सीएम डॉ. यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

15 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमान किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में बाधा पैदा की गई और उसे अपमानित करने का कार्य किया गया। यह कार्य निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से वंदेमातरम का पूरा गीत लाल किले की प्राचीर से गवाया। यह गीत आनंदमठ फिल्म के माध्यम से दुनिया के सामने आया। वंदेमातरम वह नारा, वह गीत है, जिसे गा-गाकर आजादी के मतवालों ने जीवन को कुर्बान किया। ऐसे में वंदेमातरम के गीत का अपमान करना निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं यह मानकर चलता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिन्होंने भी अपमान किया, उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपनी गलती मानकर देश से माफी मागेंगे।

Tags :