🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

करीना कपूर ने सैफ अली खान को दी खास बर्थडे विश, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

👤
Digital Desk
👁 405 व्यूज
📍 भोपाल
करीना कपूर ने सैफ अली खान को दी खास बर्थडे विश, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

16 अगस्त 2026। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान का 55वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। करीना ने सोशल मीडिया पर कुछ निजी तस्वीरों का एक एल्बम शेयर किया, जिसमें दोनों के रोमांटिक पलों के साथ उनके बेटों तैमूर और जेह की झलक भी दिखाई दी।

करीना ने तस्वीरों के साथ सैफ के लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि सैफ उनके हमेशा साथ रहने वाले साथी हैं और उनके बिना जिंदगी बोरिंग होती।

बिकिनी फोटो ने खींचा ध्यान
करीना की पोस्ट में एक वेकेशन की तस्वीर भी थी, जिसमें वह और सैफ साथ में पोज देते नजर आए। इसके अलावा एल्बम में दोनों की रोमांटिक ड्राइव, मिरर सेल्फी और परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शामिल थीं।

करीना ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि पोस्ट की गई तस्वीरें सैफ की मंजूरी के बाद शेयर की गई हैं। उन्होंने लिखा कि सैफ को उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद है।

करीना ने इस पोस्ट के साथ 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' का गाना 'दिल डांस मारे' भी लगाया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना और सैफ के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

सेलेब्स ने दी सैफ को बधाई
करीना की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने सैफ को जन्मदिन की बधाई दी। सैफ की बहन सबा पटौदी, अमृता अरोड़ा, जोया अख्तर और रिया कपूर समेत कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार और छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सैफ और करीना की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर खान मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी।

Tags :