🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सतवास नगर पलिका के चार प्रभारी सी.एम.ओ. सेवा से बर्खास्त

👤
DD
👁 18161 व्यूज
📍 Bhopal
सतवास नगर पलिका के चार प्रभारी सी.एम.ओ. सेवा से बर्खास्त
30 जनवरी 2017, नगरीय निकायों में जल-प्रदाय योजना के लिए भारत सरकार को यूआईडी एस.एस.एम.टी योजना में वित्तीय गड़बड़ी करने पर देवास जिले की सतवास नगर-पालिका के तत्कालीन चार मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विवेक अग्रवाल ने जाँच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर की।



नगर परिषद सतवास, जिला देवास को भारत सरकार की यूआईडीएसएसएमटी योजना में जलप्रदाय परियोजना के लिए 6 करोड़ 28 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से 2 करोड़ 97 लाख की राशि अन्य कार्यों में अनाधिकृत रूप से खर्च कर दी गई। लेखा नियमों तथा योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों का उल्लंघन करने पर चार प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों अनवर गौरी, सतीश घावरी, मकसूद अली तथा हरिवल्लभ शर्मा को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।



वर्ष 2012 से 2016 के दौरान नगर परिषद सतवास, जिला देवास को जल-प्रदाय योजना में दी गई राशि का उपयोग अन्य कार्यों में किया गया इसकी जानकारी समीक्षा के दौरान संज्ञान में आई। अन्य मदों में राशि व्यय होने के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी थी। यह तथ्य सामने आने पर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा चारों प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को 06 जनवरी, 2017 को निलंबित किया गया था और विभागीय जाँच के आदेश दिए थे। विभागीय जाँच में चारों प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जवाब में यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिका लेखा नियम, 1971 तथा यूआईडीएसएसएमटी योजना के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए राशि को अन्य कार्यों में बिना प्राक्रिया का पालन करते हुए व्यय किया गया है। विभागीय जाँच अधिकारी अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास मिश्रा ने की थी।



Tags :