🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

👤
Digital Desk
👁 652 व्यूज
📍 भोपाल
एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

4  सितंबर 2026। फोन में कौन-सा ऐप आपके डेटा को कब और कैसे इस्तेमाल कर रहा है, यह जानना यूज़र्स के लिए आसान नहीं होता। इसी परेशानी को दूर करने के लिए एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है, जिससे यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर ज्यादा जानकारी और कंट्रोल मिलेगा। खास बात यह है कि कोर डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और सोर्स कोड भारत में ही सुरक्षित रहेगा।

एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस और एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा, "टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह क्या कर सकती है। असली बात यह है कि लोग उस पर कितना भरोसा करते हैं।"

एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 के तहत ऐप्स से जुड़ा 100% डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए प्रोसेस होगा। सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमैटिक जाँच करेगा। डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के अंदर ही रहेंगे। सिर्फ जरूरी गूगल कोर सर्विसेस के लिए डेटा ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाएगा।

इस अपडेट के साथ एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड भी दिया गया है। इसमें यूज़र्स एक ही जगह सभी ऐप्स की परमिशन्स देख सकेंगे और जरूरत के हिसाब से उन्हें बदल या बंद कर सकेंगे। बैकग्राउंड में कोई ऐप कब और फोन के किन फीचर्स को एक्सेस कर रहा है, इसकी जानकारी भी मिलेगी। जरूरत से ज्यादा परमिशन इस्तेमाल होने पर प्राइवेसी अलर्ट मिलेगा।

यह अपडेट प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 का भी हिस्सा है, जिसमें रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स और एथिकल हैकर्स एआई+ डिवाइसेस को टेस्ट कर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Tags :