🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश

👤
Digital Desk
👁 348 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश

आपदा की घड़ी में नागरिकों के साथ खड़ी राज्य सरकार
एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू
कुछ दिन और बारिश के आसार, सावधानी रखने की जरूरत

5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितंबर को भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। सीएम डॉ. यादव ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने जनता से सीधा संवाद भी किया। आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार नागरिकों के साथ खड़ी है। 

इस समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आज यहां कंट्रोल रूम में आया हूं। बारिश लगातार हो रही है। पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो बारी प्रदेश में बारिश की पूर्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि संतोष की बात यह है कि हर जगह हमारी एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। टीमों ने बीते एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। हालांकि, पिछले 2-4 दिनों से आपातकाल की कोई नौबत नहीं आई है। 

रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी बचा रही जीवन
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जवानों ने अचानक आई बाढ़ की चुनौती का सामना किया। उनकी मुस्तैदी की वजह से प्रदेश में इंसानों और मवेशियों को बचाया जा सका। बाढ़ की वजह से पानी अचानक भर जाता है, जिससे निचले हिस्सों में असुविधा हो जाती है और कई प्रकार की चुनौतियां आती हैं। मैं पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने आपदा में दक्षता से काम किया। अभी कुछ दिन और बारिश का मौसम है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इसलिए सावधानी रखने की जरूरत है। इसी को देखते हुए हमने आपदा की स्थिति का अवलोकन किया। हमने प्रदेश के कई लोगों से सीधा संवाद भी किया।

Tags :