🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अवैध उत्खनन परिवहन पर कठोरतम कार्रवाई होगी- शिवराज सिंह

👤
प्रतिवाद
👁 17971 व्यूज
📍 Bhopal
अवैध उत्खनन परिवहन पर कठोरतम कार्रवाई होगी- शिवराज सिंह
30 जनवरी 2017, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़े स्पष्ट में कहा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोरतम कार्रवाई करें। उन्होंने विगत दिनों अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने वाले जिला अधिकारियों को बधाई दी और अन्य जिलों को आगाह किया कि वे भी पूरी ताकत से अवैध उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करें। माफिया पनपने नहीं पायें। श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में मिल बाँचे मध्यप्रदेश और नर्मदा सेवा यात्रा की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.पी. सिंह और मंत्रि-परिषद के सदस्य उपस्थित थे।













टास्कफोर्स सुनियोजित कार्रवाई करें



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अवैध उत्खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए हर जिले में माईनिंग टास्क फोर्स गठित है। फोर्स द्वारा सुनियोजित रणनीति बनाकर विधि-सम्मत कठोरतम कार्रवाई हर स्तर पर की जाये। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहनों को राजसात किया जाये। उन्होंने कहा कि माइनिंग विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन और रोजगार का स्त्रोत है। इसलिये यह भी जरूरी है कि वैध उत्खनन और परिवहन कार्य में बाधा भी नहीं आये। वैधानिक उत्खनन करने वाले परेशान नहीं हो। उन्होंने प्रदेश में गुंडा विरोधी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।





Tags :