🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

👤
Digital Desk
👁 495 व्यूज
📍 भोपाल
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

‘अपराजिता’ के हिंदी संस्करण के विमोचन पर बोले- भारत अब महिलाओं के विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है।
कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल का आह्वान।

मुंबई, 11 सितंबर 2026। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा, “जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, भारत आगे बढ़ेगा। और जब भारत की महिलाएं रुकने से इनकार करेंगी, तो भारत भी unstoppable बनेगा।” उन्होंने कॉरपोरेट जगत से कामकाजी महिलाओं और माताओं को बेहतर सहयोग देने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल शुरू करने का आह्वान किया।

यह बात उन्होंने अरुंधति भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘Indomitable’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ के विमोचन के मौके पर कही। उन्होंने अरुंधति के नेतृत्व और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने के जज्बे की सराहना की। अंबानी ने कहा कि अरुंधति ने 2013 में भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला चेयरपर्सन बनकर इतिहास रचा और अपने बाद आने वाली महिलाओं के लिए भी रास्ते खोले।

मुकेश अंबानी ने अरुंधति की किताब से परिवार के मूल्यों, असफलता की जिम्मेदारी खुद लेने, लगातार सीखते रहने और लोगों को साथ लेकर नेतृत्व करने की सीख बताई। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद दूसरों को दोष देने के बजाय यह देखना चाहिए कि गलती कहां हुई और आगे क्या बदला जा सकता है। उनके मुताबिक, अच्छा नेतृत्व सिर्फ अनुयायी बनाना नहीं, बल्कि नए नेताओं को तैयार करना है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की ताकत अपनी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी में भी देखी है। उन्होंने कहा कि नीता और ईशा दोनों कामकाजी माताएं हैं और उनका नेतृत्व नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। अंबानी ने कहा कि भारत की युवा महिलाओं का आत्मविश्वास उन्हें देश के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी बनाता है।

अंबानी ने कहा कि अरुंधति जैसी महिलाओं की उपलब्धियां प्रेरणा देती हैं, लेकिन कॉरपोरेट जगत को महिलाओं के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कारोबार जगत के नेताओं से कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए बेहतर सहयोग की व्यवस्था बनाने की अपील की। उन्होंने अरुंधति और अन्य अनुभवी महिलाओं से इस पहल का नेतृत्व करने का आग्रह किया और कहा कि रिलायंस फाउंडेशन इसमें पूरी तरह सहयोग करेगा।

अंत में अंबानी ने कहा, “कठिनाई आएगी, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। असफलता आएगी, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। हम उठेंगे, हम सीखेंगे और हम जीतेंगे।”

Tags :