🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अमिताभ, लता मंगेशकर और दलाई लामा ने की नर्मदा सेवा यात्रा की तारीफ

👤
प्रतिवाद
👁 18106 व्यूज
📍 Bhopal
अमिताभ, लता मंगेशकर और दलाई लामा ने की नर्मदा सेवा यात्रा की तारीफ
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मध्य प्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चल रहे जागरूकता अभियान 'नमामि देवी नर्मदे- सेवा यात्रा' की तारीफ की है. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम रंजन ने कहा, "अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और दलाई लामा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की 'नमामि देवी नर्मदे - सेवा यात्रा' की तारीफ की है." 'नमामि देवी नर्मदे - सेवा यात्रा' को 'नर्मदा सेवा यात्रा' के नाम से भी जाना जाता है. चौहान को भेजे पत्र में अमिताभ ने इस यात्रा में शामिल न हो पाने पर खेद भी व्यक्त किया है. अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए भी इस अभियान की तारीफ की है.











उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "नर्मदा सेवा यात्रा जैसी पहलों से न केवल हमारी नदियां स्वच्छ होंगी, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को साफ-सुथरी नदियां भी मिलेंगी"





एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि 'नमामि देवी नर्मदे - सेवा यात्रा' एक महान अभियान है, जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरू किया है, ताकि नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके.





Madhya Pradesh Latest News





Tags :