🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े

👤
Digital Desk
👁 197 व्यूज
📍 भोपाल
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े

अगस्त में जियो के मोबाइल कनेक्शन करीब 24 लाख बढ़े, एयरटेल दूसरे नंबर पर
M2M (मशीन-टू-मशीन) कनेक्शन हटा दें तो जियो ने करीब 18.6 लाख नए ग्राहक जोड़े
एक्टिव ग्राहकों की बढ़ोतरी में भी जियो आगे

नई दिल्ली 28 सितंबर 2026। मोबाइल ग्राहकों के नंबर गेम में जियो ने अगस्त में एक बार फिर बढ़त बनाई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महीने के दौरान जियो के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर करीब 24 लाख बढ़े, जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा हैं। एयरटेल के ग्राहकों में करीब 21.1 लाख, वोडाफोन आइडिया में 5.06 लाख और बीएसएनएल में करीब 4.93 लाख की बढ़ोतरी हुई। अगस्त के अंत में जियो का कुल मोबाइल बेस बढ़कर करीब 50.84 करोड़ हो गया।

लेकिन आम मोबाइल ग्राहकों की तस्वीर इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। कुल मोबाइल आंकड़ों में मशीनों और दूसरे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले M2M सिम भी शामिल होते हैं। इन्हें अलग करने पर अगस्त में जियो के सामान्य मोबाइल ग्राहक करीब 18.6 लाख बढ़े, जबकि एयरटेल में यह बढ़ोतरी करीब 5 लाख रही। यानी इस श्रेणी में जियो ने एयरटेल के मुकाबले करीब 3.7 गुना ज्यादा ग्राहक जोड़े। अगस्त के अंत में M2M को छोड़कर जियो का मोबाइल ग्राहक आधार करीब 48.13 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी लगभग 41.7% रही।

सिर्फ कुल ग्राहक संख्या ही नहीं, इस्तेमाल हो रहे यानी एक्टिव मोबाइल ग्राहकों के मामले में भी जियो ने बढ़त दर्ज की। ट्राई आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण के मुताबिक अगस्त में M2M को हटाने के बाद जियो के एक्टिव ग्राहकों में करीब 17 लाख की बढ़ोतरी हुई। प्रमुख निजी ऑपरेटरों में इस दौरान एक्टिव ग्राहकों में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करने वाला जियो अकेला ऑपरेटर रहा।

Tags :