🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
🗺️ खेल ● BREAKING

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

👤
Digital Desk
👁 686 व्यूज
📍 भोपाल
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा रहे
नीता अंबानी ने महिला खिलाड़ियों की सफलता को खास तौर पर सराहा

मुंबई, 4 अक्टूबर 2026। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों और साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा। फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। भारत 85 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। 

बधाई देते हुए नीता अंबानी ने कहा, “टीम इंडिया ने देश को गर्व के कई पल दिए हैं। खासकर हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रेरित किया। रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूत करती है।”

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। तब उन्होंने खास तौर पर रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उनकी वर्षों की मेहनत और परिवारों के त्याग को याद किया था। 

ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

नीता अंबानी ने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद दिया। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बूते लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लिया है। इस तरह एशियन गेम्स की यह सफलता अब भारत की अगली ओलंपिक चुनौती की तैयारी से भी जुड़ गई है।

Tags :