🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ताज लेकफ्रंट में सतपुड़ा के पारंपरिक व्यंजनों का सात दिवसीय फूड फेस्टिवल संपन्न

👤
Digital Desk
👁 1459 व्यूज
📍 भोपाल
ताज लेकफ्रंट में सतपुड़ा के पारंपरिक व्यंजनों का सात दिवसीय फूड फेस्टिवल संपन्न

11 अक्टूबर 2026। ताज लेकफ्रंट भोपाल में मध्य प्रदेश के सतपुड़ा अंचल की पारंपरिक खानपान संस्कृति पर केंद्रित सात दिवसीय फूड फेस्टिवल ‘द सोल ऑफ सतपुड़ा’ संपन्न हो गया। होटल के सतपुड़ा टेरेस पर 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस फेस्टिवल में छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय स्वादों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।

फेस्टिवल में मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी थालियां तैयार की गई थीं। इनमें स्थानीय सामग्री और पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक विधियों से बने व्यंजनों को शामिल किया गया। आयोजन के जरिए मेहमानों को सतपुड़ा अंचल की उन खानपान परंपराओं से परिचित कराया गया, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

फेस्टिवल के दौरान सतपुड़ा टेरेस को ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया गया था। पारंपरिक सजावट और गांव की सादगी से प्रेरित माहौल में मेहमानों को क्षेत्रीय व्यंजनों का अनुभव प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय खानपान की विरासत को सामने लाने के साथ ही लोगों को मध्य प्रदेश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना था।

ताज लेकफ्रंट भोपाल के महाप्रबंधक संदीप कौल ने कहा कि ‘द सोल ऑफ सतपुड़ा’ के माध्यम से मध्य प्रदेश की समृद्ध खानपान विरासत को एक विशेष मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा, “तामिया क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय सामग्री और पीढ़ियों पुरानी पाक विधियों को मेहमानों के सामने प्रस्तुत करना हमारे लिए एक विशेष अनुभव रहा। हमारा उद्देश्य केवल भोजन परोसना नहीं, बल्कि इन स्वादों के पीछे की संस्कृति और परंपराओं से भी लोगों को परिचित कराना था।”

इस आयोजन के जरिए ताज लेकफ्रंट भोपाल ने सतपुड़ा क्षेत्र के अपेक्षाकृत कम चर्चित पारंपरिक व्यंजनों को राजधानी में पहचान दिलाने और मध्य प्रदेश की खानपान विरासत को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया।

Tags :