🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में सड़क निर्माण में मुरम का उपयोग प्रतिबंधित

👤
प्रतिवाद
👁 18338 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में सड़क निर्माण में मुरम का उपयोग प्रतिबंधित
06 फरवरी 2017। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में निर्मित होने वाली सड़कों में मुरम का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है। इसके पीछे कारण बताया गया है कि मुरम में चिकनी मिट्टी ज्यादा होती है जिससे सड़क का बेस नहीं बन पाता है और वह जल्द उखड़ जाती है।



नगरीय प्रशासन एवं विकास की तकनीकी शाखा द्वारा शुक्रवार को सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा नगरीय प्रशासन के समस्त कार्यपालन यंत्रियों को इस संबंध में आदेश भेजकर यह सूचना दी गई है।



आदेश में कहा गया है कि एमपी अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट इन्टीग्रेटड स्टेण्डर्ड शेड्यूल आफ रेट्स 2012 में सड़क निर्माण कार्य के ग्रेनुलर सब बेस में नेचुरल सेण्ड, मुरम, ग्रेवल, क्रश्ड स्टोन मटेरियल का उपयोग किया जाना प्रावधानित है। मुरम में फाईन्स तथा क्ले यानी चिकनी मिट्टी कंटेंट अधिक होने के कारण ग्रेनुलर सब बेस के लिये वांछित ग्रेडिंग प्राप्त नहीं होती है, इसलिये निर्णय लिया गया है कि ग्रनुलर सब बेस में मुरम का उपयोग प्रतिबंधित किया जाये। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।



विभागीय अफसरों के अनुसार, मुरम में चिकनी मिट्टी ज्यादा होती है जिससे सड़क का बेस मजबूत नहीं हो पाता है। इसलिये इसका उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।





- डॉ नवीन जोशी











Madhya Pradesh Latest News



Tags :