🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया

👤
Digital Desk
👁 765 व्यूज
📍 भोपाल
डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया

सावधान! आपकी एक क्लिक और एक कॉल कैसे बन सकती है ठगी का जाल, बताती हैं ये फिल्में
स्कैम, साइबर ठगी और डीपफेक का डर, इन भारतीय सीरीज़ में छिपे हैं डिजिटल दुनिया के काले सच
जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा
डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया

मुंबई 13 अक्टूबर 2026। डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हैं। ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, आर्थिक घोटालों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। डिजिटल अरेस्ट से लेकर डीपफेक वीडियो तक, तकनीक का गलत इस्तेमाल किसी की जमा-पूंजी ही नहीं, बल्कि उसकी निजता और पहचान को भी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज़ ने इन खतरों को दिलचस्प कहानियों के जरिए पर्दे पर उतारा है।

‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ फोन कॉल के जरिए लोगों को ठगने और उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करने के तरीकों को उजागर करती है। वहीं, ‘सीटीआरएल’ एआई, डिजिटल निगरानी और निजी जानकारी के दुरुपयोग की भयावह संभावनाओं से रूबरू कराती है।

आर्थिक धोखाधड़ी की दुनिया समझने के लिए ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ शेयर बाजार के चर्चित घोटाले की परतें खोलती है, जबकि ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ नकली स्टांप पेपर घोटाले के जरिए व्यवस्था की कमजोरियों और संगठित धोखाधड़ी को सामने लाती है।

वहीं, ‘बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया’ बड़े कारोबारी साम्राज्यों, उनसे जुड़े विवादों और जवाबदेही के सवालों की पड़ताल करती है।
ये पांचों प्रस्तुतियां अलग-अलग दौर और परिस्थितियों की कहानियां कहती हैं, लेकिन इनका संदेश एक है—तकनीक हो या आर्थिक व्यवस्था, आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश देने वाली ये कहानियां दर्शकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की अहमियत भी समझाती हैं।

(अनिल बेदाग)

Tags :