🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच

👤
Digital Desk
👁 667 व्यूज
📍 भोपाल
विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच

विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ में दिखेगा साइबर ठगी का खतरनाक चेहरा
विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच

मुंबई 20 अक्टूबर 2026। एक फोन कॉल, सरकारी अधिकारी होने का झूठा दावा और गिरफ्तारी का डर।कभी-कभी कुछ ही मिनटों में इंसान की जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है। इसी खौफनाक हकीकत को रोमांचक अंदाज में पेश कर रही है स्टोरी टीवी की नई माइक्रोड्रामा सीरीज ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’। ‘चक दे! इंडिया’ फेम अभिनेत्री विद्या मालवडे इस सीरीज से माइक्रोड्रामा की दुनिया में कदम रख रही हैं।

सीरीज में विद्या, प्रिया शर्मा के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी जिंदगी डिजिटल ठगी का शिकार बनने के बाद बदल जाती है। प्रतीक सहजपाल ठगी के नेटवर्क के सरगना विक्की मंडल और विनीत रैना निलंबित अधिकारी राज ठाकुर की भूमिका निभा रहे हैं। स्मॉल टाउन बॉयज़ निर्मित और आलोक शर्मा निर्देशित यह थ्रिलर स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रही है।

अपने किरदार पर विद्या कहती हैं, “प्रिया कोई भी हो सकती है—हमारे माता-पिता, पड़ोसी या हम खुद। वह शिक्षित है, सतर्क है, फिर भी एक दोपहर में सब कुछ खो देती है।” वहीं, प्रतीक के मुताबिक, “ये अकेले ठग नहीं, बल्कि ऐसे संगठित नेटवर्क हैं, जो कुछ ही सेकंड में इंसान के फैसले लेने की क्षमता तोड़ देते हैं।”

सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह कहानी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क भी करती है। सीरीज अब स्टोरी टीवी ऐप पर उपलब्ध है।


(अनिल बेदाग)

Tags :