🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रेनकोट पहनकर नहाने की कला मनमोहन से सीखें: मोदी

👤
प्रतिवाद
👁 19049 व्यूज
📍 Bhopal
रेनकोट पहनकर नहाने की कला मनमोहन से सीखें: मोदी
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी घेरा.



मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में इतने भ्रष्टाचार हुए, लेकिन उन पर एक दाग़ तक नहीं लगा. मोदी ने कहा कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला तो कोई डॉक्टर साहब से सीखे. मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस राज्यसभा से वॉकआउट कर गई.



जब मोदी मनमोहन सिंह को घेर रहे थे तो वे राज्यसभा में बैठे थे. मोदी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई. इस पर मोदी ने कहा कि आप हमला बोलते हैं तो हमला सहने की क्षमता भी रखनी चाहिए.



मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के वक्त में काला धन के ख़िलाफ़ एक कमेटी बनाई गई थी. इस कमेटी ने नोटबंदी की सिफारिश की थी लेकिन इंदिरा जी ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ना है. यह गोड़बोले की किताब में लिखा है.



इस पर ग़ुलाम नबी आजाद ने कड़ा ऐतराज जताया. इस पर मोदी ने तल्ख़ अंदाज में का कि अगर यह ग़लत था तो आपने गोड़बोले पर केस क्यों नहीं किया. तब क्या आप सो रहे थे. मैं होता तो केस करता.



मोदी ने कहा कि नोटबंदी का फ़ैसला भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ था न किसी राजनीति पार्टी के ख़िलाफ़. मोदी ने कहा कि नोटबंदी के कारण आतंकवाद और नक्सलवाद लगाम लगी है. उन्होंने कहा कि माओवादियों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया.











मोदी ने कहा, "देश की व्यवस्था में धन होना ज़रूरी है. अब बैंको के पास इतने पैसे आए हैं कि लोगों को कर्ज देने में मदद मिलेगी. श्रमिकों को नोटबंदी के फ़ायदा मिलने वाला है. इतना बड़ा फ़ैसला कभी हुआ नहीं था. दुनिया के अर्थशास्त्री इसका अंदाज़ा नहीं लगा पा रहे हैं. देश की जनशक्ति क्या होती है यह नोटबंदी से पता चला. नोटबंदी के दौरान साफ़ दिखा कि नेता का मिज़ाज एक तरफ और जनता का मिज़ाज एक तरफ. यहां सरकार और जनता एक साथ थी."





- बीबीसी





Madhya Pradesh Latest News





Tags :