🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू

👤
Digital Desk
👁 492 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू

सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की थी सुनील और उनके परिवार से मुलाकात
दिया था उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा

4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जो वादा करते हैं, वो निभाते हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी की आंखें ठीक कराने का वादा किया था। अब सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खुशी की बात यह है कि जिस आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, अब उसकी आंखों में रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि सुनील सागर के युवा बुंदेली गायक हैं। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील और उनके परिवार से मुलाकात कर उपचार, संगीत शिक्षा और 1 लाख की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना वादा निभाते हुए सुनील के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

गायकी से जीता लाखों का दिल
सुनील की आवाज ने अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीता है। अब आंखों के उपचार की शुरुआत उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल से न केवल एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि सरकार प्रतिभाओं के संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :