🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

👤
prativad
👁 560 व्यूज
📍 भोपाल
इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को मिलेगी सिनेमाई उड़ान, ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ जल्द होगी रिलीज़ 

करनवीर बोहरा से मिलिंद गुनाजी तक सितारों की फौज, जल्द रिलीज होगी ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

9 नवंबर 2026। मुंबई भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली परंपराओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ ने अपनी रिलीज की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और अब दर्शकों को इसकी सिनेमाघरों में दस्तक का इंतजार है।

तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन सुजीत कुमार ने किया है, जबकि रामकिशन अग्रवाल और कृष्णा अग्रवाल इसके निर्माता हैं। फिल्म में करनवीर बोहरा, प्राची बंसल, मिलिंद गुनाजी, अंजना नाथन, राजेश भाटी और फरीन फलक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ केवल एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि महाराजा अग्रसेन जी के त्याग, साहस, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और सामाजिक एकता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की एक सार्थक कोशिश है। निर्देशक सुजीत कुमार के अनुसार, पूरी टीम ने इसे भव्य और प्रभावशाली बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।

फिल्म की रिलीज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इतिहास के गौरव और मानवीय मूल्यों को समर्पित यह फिल्म दर्शकों के लिए प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव बनने की उम्मीद जगाती है।

(अनिल बेदाग)

Tags :