🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक

👤
प्रतिवाद
👁 19232 व्यूज
📍 New Delhi
गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक
भारत के गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वेबसाइट को अस्थाई तौर पर अधिकारियों ने ब्लॉक कर दिया है.



नेशनल इंर्फोमेटिक सेंटर (एनआईसी) की टीम बेवसाइट को ठीक करने में जुटी है. दरअसल सुबह दिल्ली पुलिस में एक शख्स ने साइट हैक होने की खबर दी थी. इसके बाद साइबर सेल ने वेबसाइट खोलना चाहा पर साइट खुला नहीं.



हालांकि अभी तक इस साइबर सेंधमारी की वजहों का पता नहीं लगाया जा सका है.





website hacked





यदि वेबसाइट हैक हुई है तो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. गृह मंत्रालय ने भी इसे बड़ा खतरा माना था और संसद में कहा था कि भारत में हर दूसरे दिन एक सरकारी वेबसाइट हैक होती है.



साल 2016 में पिछले तीन सालों की तुलना में सबसे अधिक सरकारी और राज्‍य सरकार की वेबसाइट्स हैक की गईं. 2013 में सरकारी और राज्‍य सरकार की 189 वेबसाइट्स हैक की गई थीं, वहीं 2014 में ये आकंड़ा 165 था और 2015 में 164. इसके बाद 2016 में सबसे अधिक 199 वेबसाइट्स हैक करने के मामले सामने आए हैं.









Madhya Pradesh Latest News



Tags :