🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने 37 साल बाद बनाये सम्मान व पुरस्कारों के नियम

👤
प्रतिवाद
👁 34489 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने 37 साल बाद बनाये सम्मान व पुरस्कारों के नियम
13 फरवरी 2017। शिवराज सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा पिछले 37 साल से हर साल 18 राष्ट्रीय एवं तीन राज्य स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार दिये जाते हैं लेकिन इन्हें देने के नियम ही विभाग में उपलब्ध नहीं थे इसलिये अब विभाग ने नये सिरे से एकजाई नियम



बनाकर उन्हें प्रभावशील किया है।



संस्कृति विभाग के 18 राष्ट्रीय सम्मानों में महात्मा गांधी, कबीर, तानसेन, तुलसी, लता मंगेशकर, इकबाल, मैथिलीशरण गुप्त, देवी अहिल्या, किशोर कुमार, शरद जोशी, कवि प्रदीप, नानाजी देशमुख, कुमार गंधर्व, राजा मानसिंह तोमर तथा कालिदास



शास्त्रीय, कालिदास रुपंकर कला, कालिदास शास्त्री नृत्य तथा कालिदास रंगकर्म सम्मान हैं जिनकी कुल पुरस्कार राशि 42 लाख 25 हजार रुपये है। वर्ष 2015-16 तथा वर्ष 2016-17 के लिये पुरस्कारों को देने के लिये राज्य शासन ने 5 सितम्बर 2016 को



विज्ञापन भी जारी किये लेकिन जब इन्हें देने के नियम खंगाले गये तो वे विभाग में उपलब्ध ही नहीं हो पाये।



लिहाजा विभाग को नये सिरे से नवीन नियम जारी करने पड़े हैं। नये नियमों में प्रावधान किया गया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान कलाकार/साहित्यकार/संस्था के समग्र रचनात्मक अवदान के लिये देय होगा, उसकी किसी एक कृति या प्रस्तुति के लिये



नहीं। इसी प्रकार, ये सभी सम्मान सिर्फ सृजनात्मक उपलब्धि के लिये देय रहेगा न कि शोध, पाण्डित्य अथवा अकादमिक कार्यों के लिये।



नये नियमों में पहली बार प्रावधान किया गया है कि इन सम्मानों के लिये व्यक्ति का चयन करने हेतु बनाई जाने वाली चयन समिति की अनुशंसा राज्य शासन के लिये बंधनकारी होगी।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संस्कृति विभाग के सम्मानों हेतु नये नियम जारी किये गये हैं। इससे पहले इन सम्मानों के नियम विभाग में उपलब्ध ही नहीं हैं।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh Latest News



Tags :