🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सीएम हेल्पलाईन अब मांग व सुझाव पर भी कार्यवाही करेगा

👤
प्रतिवाद
👁 18559 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम हेल्पलाईन अब मांग व सुझाव पर भी कार्यवाही करेगा
14 फरवरी 2017, वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत प्रारंभ की गई सीएम हेल्पलाईन सेवा अब आम नागरिकों की मांगों एवं सुझावों पर भी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में विभाग ने समस्त विभागों को विधिवत जानकारी भेज दी है।



जानकारी में बताया गया है कि सीएम हेल्पलाईन 181 के अंतर्गत शिकायतें दर्ज करने के साथ-साथ नागरिकों के मांग एवं सुझाव के भी काल्स प्राप्त होते हैं। माह अगस्त 2016 से 20 दिसम्बर 2016 तक प्राप्त मांग एवं सुझाव की सूची विभागवार तैयार की गई है। इन मांग एवं सुझाव पर उचित कार्यवाही हेतु तैयार की गई सूची को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर न्यू अपडेट आप्शन पर अपलोड किया गया है।



सभी विभागों से कहा गया है कि जिस तरह से सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत प्राप्त शिकायमों पर गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है उसी प्रकार से नागरिकों से प्राप्त मांग एवं सुझाव को भी नियमानुसार विभाग की कार्य योजना में सम्मिलित किया जाये।



ज्ञातव्य है कि सीएम हेल्पलाईन से मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों के तेरह हजार अधिकारी-कर्मचारियों को जोड़ा गया है, जो इस हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करते हैं। अब इन्हें नागरिकों की मांगों एवं सुझावों पर भी कार्यवाही करना होगी।





- डा. नवीन जोशी





Madhya Pradesh Latest News



Tags :