🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

क्रीड़ा भारती द्वारा अर्जुन अवार्डी और पूर्व ओलंपियनों का सम्मान किया जाएगा: काश्यप

👤
प्रतिवाद
👁 18733 व्यूज
📍 Bhopal
क्रीड़ा भारती द्वारा अर्जुन अवार्डी और पूर्व ओलंपियनों का सम्मान किया जाएगा: काश्यप
16 फरवरी 2017, खेल एवं खिलाडि़यों के विकास के लिए समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 एवं 19 फरवरी को भोपाल में हो रही है। बैठक के समापन समारोह में प्रदेश के अर्जुन अवार्डी और ओलंपिक खेल चुके ग्यारह खिलाडि़यों जिसमें सर्वश्री पप्पू यादव और कृपाशंकर (कुश्ती), तथा समीर दाद, आई. रहमान, जलालुउददीन, असलम शेर खॉन, शिवेन्द्र सिंह, तुषार खांडेकर, एवं मधु यादव (हॉकी) तथा अंकित शर्मा (एथलेटिक) और जी.एल. यादव (रेसलिंग) को अभिनंदित किया जाएगा। साथ ही उनके माता-पिता को प्रतिष्ठित वीर जीजा माता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।



यह जानकारी आज यहां पत्रकारों को क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप और महामंत्री राज चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि क्रीड़ा भारती देश के 27 राज्यों के 560 जिलों में अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के काम में लगी हुई है।



पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री काश्यप ने उम्मीद व्यक्त की कि क्रीड़ा भारती के प्रयासों से आगामी 5-6 वर्षों में ओलंपिक में भी ग्रामीण प्रतिभाएं दस्तक देने लगेंगी। उन्हांेने क्रीड़ा भारती द्वारा संचालित गतिविधियांे की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार, हनुमान जयंती पर क्रीड़ा भारती दिवस, मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया जाता है। ग्रामीण व नगरीय स्तर पर हर वर्ष खेल चेतना मेलों का भी आयोजन होता है।



एक अन्य सवाल के जवाब में श्री काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित कराने के लिये प्रयासरत है। भोपाल में होने वाली कार्यकारिणी बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस बैठक में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान और उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा भी भाग लेंगे। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह और विशिष्ट अतिथि म.प्र. हॉकी अकादमी के मुख्य कोच एवं तकनीकी सलाहकार अशोक ध्यानचंद होंगे।



समारोह में पूर्व ओलंपियन गोपाल सोनी, भारतीय हॉकी संघ के पूर्व कप्तान मधु यादव, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नीता दुमरे, जूडो खिलाड़ी पूनम विश्नोई, भानु सचदेवा (तैराकी), मुकुंदजी (बॉक्सिंग) और आभा दिक्कन आदि खिलाड़ी सहभागिता करने वाले हैं। बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति, खेल के लिए सरकार द्वारा आर्थिक संसाधनों की बढ़ोत्तरी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श होगा।



Tags :