🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सरकारी डाक्टरों पर प्रायवेट प्रेक्टिस पर प्रतिबंध जारी रहेगा

👤
प्रतिवाद
👁 18428 व्यूज
📍 Bhopal
सरकारी डाक्टरों पर प्रायवेट प्रेक्टिस पर प्रतिबंध जारी रहेगा
17 फरवरी 2017। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत सरकारी डाक्टरों पर प्रायवेट प्रैक्टिस करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इस संबंध में राज्य शासन ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा समस्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिये हैं।



निर्देशों में कहा गया है कि प्रायवेट प्रैकिटस पर प्रतिबंध के विरुध्द कुछ शासकीय चिकित्सकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसमें न्यायालय ने आगामी आदेश तक निजी प्रैक्टिस करने वाले याचिकाकत्र्ता एवं ऐसे अन्य चिकित्सकों के विरुध्द आगामी आदेश तक कोई दण्डात्मक कार्यवाही न करने के आदेश जारी किये हैं। इससे साफ है कि न्यायालय ने निजी प्रैक्टिस पर रोक के शासन के आदेश समाप्त नहीं किये हैं, केवल अंतरिम राहत दी है।



राज्य सरकार ने अपने ताजा निर्देशों में आगे कहा है कि जो शासकीय चिकित्सक पूर्व से अपने निवास में उपकरण रख कर निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं, उनके विरुध्द कोई दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। चूंकि निजी प्रैक्टिस पर रोक संबंधी शासन आदेश को न्यायालय द्वारा समाप्त नहीं किया गया है, अत: जो शासकीय चिकित्सक अपने निवास पर यूएसजी अल्ट्रासाउण्ड सोनोग्राफी/कोई अन्य उपकरण रखकर उनके पंजीयन/निजी प्रैक्टिस हेतु स्वीकृति की मांग कर रहे हैं, उन्हें यह स्वीकृति नहीं दी जा सकती है। यदि किसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा यह स्वीकृति दी जाती है या दी गई है तो वह स्वयं इसके लिये उत्तरदायी होगा एवं उनके विरुध्द शासन के प्रायवेट प्रैक्टिस पर रोक संबंधी आदेश की अवहेलना मानते हुये अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।



विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निजी प्रैक्टिस पर रोक जारी है। उच्च न्यायालय के दण्डात्मक कार्यवाही न करने संबंधी आदेश पर लीगल एडवाईज ली गई थी जिस पर यह कार्यवाही की गई है।





- डॉ नवीन जोशी







Madhya Pradesh Latest News



Tags :