🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कैग की नजर अब शिवराज सरकार के ई-गवर्नेन्स पर, सभी विभागों से मांगी गई आईटी एप्लीकेशन्स की समूची जानकारी

👤
DD
👁 18670 व्यूज
📍 Bhopal
कैग की नजर अब शिवराज सरकार के ई-गवर्नेन्स पर, सभी विभागों से मांगी गई आईटी एप्लीकेशन्स की समूची जानकारी
भारत के महालेखाकार यानी कैग की नजर अब शिवराज सरकार के ई-गवर्नेन्स सिस्टम पर है। उसने राज्य सरकार के सभी विभागों से आईटी एप्लीकेशन्स की समूची जानकारी तलब कर ली है।



इस संबंध में ग्वालियर स्थित महालेखाकार सौरभ के मल्लिक ने राज्य सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान को पत्र लिखकर कहा है कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक द्वारा तैयार की गई वेब बेस्ड एप्लीकेशन में मप्र शासन के विभिन्न विभागों में संचालित आईटी एप्लीकेशन्स की जानकारी संकलित की जाना है। इस पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों को उनकी आईटी एप्लीकशन्स की जानकारी भेजने के लिये निर्देश जारी कर दिये हैं। अब विभागों को उनके आईट एप्लीकेशन्स से संबंधित एकाउन्टिंग सिस्टम, फायनेन्शियल मेनेजमेंट सिस्टम, इन्वेंटरी मेनेजमेंट/स्टाक मेनेजमेंट, डिसिशन सपोर्ट सिस्टम, मेनुफेक्चरिंग/इंजीनियरिंग, पर्सनल एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन तथा मार्केटिंग के बारे में जानकारी देनी होगी। उन्हें यह भी बताना होगा कि उनके आईटी एप्लीकेशन्स की लागत क्या है तथा क्या उनके यहां अपेक्षित मात्रा में एप्लीकेशन्स हैं और यदि नहीं तो कितनी और जरुरत है।



सभी विभागों को कम्प्यूटर, नेटवर्क, साफ्टवेयर और डाटाबेस की भी जानकारी देना होगी। उन्हें यह भी बताना होगा कि कितने व्यक्ति आईटी एप्लीकेशन्स में लगाये गये हैं तथा इनमें कितने आउटसोर्स से भर्ती किये गये हैं। यह आईटी एप्लीकेशन्स किस तारीख को स्थापित किये गये इसकी भी जानकारी देना होगी।





- डा.नवीन जोशी









Madhya Pradesh Latest News



Tags :