🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा स्थगित, 1 मार्च को आएगा प्रदेश का बजट

👤
DD
👁 18769 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा स्थगित, 1 मार्च को आएगा प्रदेश का बजट
21 फरवरी 2017, मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। सदन में सबसे पहले राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली का अभिभाषण हुआ। अगले चार दिन तक सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर ही चर्चा चलेगी।



-विधानसभा का बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा।

- वित्तमंत्री जयंत मलैया बजट 1 मार्च को पेश करेंगे।

-इस सत्र की खासियत यह भी है कि पहली बार 50% प्रश्न विधायकों ने आॅनलाइन भेजे हैं।

-इस सत्र के लिए कुल 5931 प्रश्नों की सूचनाएं आई हैं, जिसमें ध्यानाकर्षण की 105, स्थगन प्रस्ताव की 17, अशासकीय संकल्प की 48

और शून्यकाल की 35 सूचनाएं सचिवालय को मिली हैं।

-सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस सत्र में वर्ष 2017-18 का बजट प्रस्तुत होगा और शासकीय व अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।



बुधवार तक के लिए विधानसभा स्थगित



-कोहली के अभिभाषण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऊषा ठाकुर ने कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया।

-विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 23, 27 एवं 28 फरवरी और 2 मार्च की तारीख निर्धारित की है।

-इसके बाद उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।





Tags :