🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधान सभा में सर्वदलीय बैठक संपन्‍न

👤
प्रतिवाद
👁 18463 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा में सर्वदलीय बैठक संपन्‍न
21 फरवरी 2017, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्‍यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक आज विधान सभा भवन में संपन्‍न हुई जिसमें विधान सभा के बजट सत्र हेतु प्रस्‍तावित कार्यों को सुचारू रूप से निष्‍पादित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।



बैठक में संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, प्रभारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्‍चन, विधायकगण सर्वश्री महेन्‍द्र सिंह कालूखेड़ा, पंडित रमेश दुबे, सत्‍यप्रकाश सखवार तथा दिनेश राय मुनमुन सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।



बजट प्रक्रिया पर एक दिवसीय कार्यशाला

विधान सभा सदस्‍यों को उनके संसदीय कार्यों में प्रभावी भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्‍य से बजट प्रक्रिया एवं उसके विभिन्‍न पहलुओं तथा उपयोग से अवगत कराने के लिये बुधवार, दिनांक 22 फरवरी, 2017 को मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन स्थित मानसरोवर सभागार में सदन की कार्यवाही समाप्‍त होने के पश्‍चात् बजट प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें पीआरएस लेजिस्‍लेटिव रिसर्च, दिल्‍ली के विषय विशेषज्ञों द्वारा विधायकों के लिये बजट संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी.



Tags :